बाराबंकी: छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने परिजनों से की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बाराबंकी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां खेत में मां के साथ फसल काट रही युवतियों से छेड़खानी के विरोध मे दबंगों ने माता, पिता, पुत्री व भाई को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों के विरोध के बाद दबंग मौके से भाग निकले। थाने पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत …

बाराबंकी। बाराबंकी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां खेत में मां के साथ फसल काट रही युवतियों से छेड़खानी के विरोध मे दबंगों ने माता, पिता, पुत्री व भाई को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों के विरोध के बाद दबंग मौके से भाग निकले। थाने पहुंचे पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बहोरी पुर का है। यहां की निवासी धर्मा देवी ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने खेत में पिपरमेंट की फसल की कटाई कर रही थी। उसके साथ उसकी बेटियां शालिनी अंजू और नेहा भी थी। इसी दौरान गांव के ही निवासी जितेंद्र व उमाशंकर अपने ट्रैक्टर से पहुंचे और उसमें गाना बजा कर बेटियों से अश्लील हरकतें करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर इन दोनों ने पहले खेत में मां बेटियों की पिटाई की, और फिर गांव में अपने साथी उमाशंकर, विकास,  हरिशंकर के साथ मिलकर रास्ते पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बचाव में पहुंचे पिता व भाई को भी दबंगों ने जमकर पीटा। जिसमें चारों महिलाएं व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आ गए, ग्रामीणों को आता देख दबंग मौके से चले गए।

ग्रामीणों ने घायलों को थाने पहुंचाया जहां पर सभी के चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर पर भेजा गया है यहां पर घायलों का इलाज जारी है। पीड़ित ने मामले टिकैतनगर पुलिस से शिकायत की है पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया मामले की शिकायत मिली है पुलिस को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार