”आप” व सपा के गठबंधन पर केशव मौर्य ने कसा तंज, कहा- प्रदेश की जनता भाजपा के साथ
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास समारोह के बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकारों ने सवाल पर कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 300 सीटें जीतकर भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। ”आप” व सपा की संभावित गठजोड़ पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जितने चाहे गठबंधन …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास समारोह के बाद सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों से मुखातिब हुए। पत्रकारों ने सवाल पर कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 300 सीटें जीतकर भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। ”आप” व सपा की संभावित गठजोड़ पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जितने चाहे गठबंधन कर ले जीत भाजपा की ही होगी। प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। खून पसीना बहाने का काम भाजपा कार्यकर्ता कर रहा है। विकास भाजपा की सरकार कर रही है।
सपा का वही हाल होगा जो जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग व लोकतंत्र का गला घोंटने जैसे सपा के आरोपों पर मौर्य ने कहा कि हार के चलते खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत है। धर्मांतरण को लेकर अबू आजमी के बयान पर केशव मोर्य ने कहा, धर्मांतरण पर पुलिस अपना कार्य व कार्रवाई कर रही है। जो खुलासा हुआ है बहुत ही खतरनाक है। किसी को दलील देना हो तो न्यायालय में दे। अनर्गल बयान बाजी बन्द करें।
विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि प्रदेश के अंदर योगी का चेहरा। देश के अंदर मोदी का चेहरा। केंद्रीय संगठन में जेपी नड्डा का चेहरा। प्रदेश संगठन में स्वतंत्र देव का चेहरा। यह बताने की जरूरत है कि चुनाव में कौन चेहरा होगा। फिर भी 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा बनाएगी सरकार औऱ सही मायने में रामराज्य आएगा।
कार्यक्रम के पूर्व अयोध्या पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर माथा टेका और कहा कि हनुमान जी महाराज का दर्शन कर सबसे ज्यादा संतुष्ट हूं। हमको हनुमानगढ़ी बुला लिया और अब रामलला का दर्शन भी करने जा रहा हूं। एक राम भक्तों को इससे ज्यादा खुशी और क्या हो सकती है। उन्हीं की कृपा से हम लोग अयोध्या जी और प्रदेश का विकास कर रहे हैं। और विकास का कार्य तेजी के साथ निरंतर चल रहा है।
