लखनऊ: लविवि ने पीजी पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, देखें समय सारणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने मंगलवार को पीजी और यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम विवि ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। विवि की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र प्रणाली पर हो रहीं हैं। विवि ने बीएड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक ने मंगलवार को पीजी और यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम विवि ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। विवि की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र प्रणाली पर हो रहीं हैं। विवि ने बीएड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। शासन के आदेशानुसर विवि सिर्फ अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ही आयोजित कर रहा है लेकिन एनसीटीई या एआईसीटीई द्वारा संचालित कोर्स के सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी इसीलिए बीएड 2020-21 प्रथम सेमेस्टर और अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 से 30 जुलाई और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 27 जुलाई को सुबह 8 से 9 की पाली होगी। वहीं एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षाएं 24 जुलाई से 31 जुलाई, एमएड अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 26 जुलाई से 4 अगस्त तक प्रस्तावित हैं। बीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 24 जुलाई से 31 जुलाई और और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 26 से 30 जुलाई तक होंगी। साथ ही पीजी में एमए पॉपुलेश एजुकेशन एण्ड रुलर डेवलपमेंट अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 24 से 31 जुलाई, मास्टर ऑफ सोशल वर्क न्यू कोर्स की परीक्षा 24 जुलाई से 3 अगस्त तक सुबह की पाली 9 से 10 बजे तक होंगी।

एमए अंग्रेजी की परीक्षाएं दोपहर दो बजे से तीन बजे तक की पाली में 24, 27 और 29 जुलाई को होंगी। एमए और एमएससी मैथ की परीक्षा 24 जुलाई से 11 अगस्त तक दोपहर दो से तीन बजे की पाली में होंगी। इसी क्रम में एम और एमएससी स्टेटिक्स की परीक्षा 26 जुलाई से चार अगस्त और एमए व एमएससी बायो स्टेटिक्स की परीक्षाएं 26 जुलाई से दो अगस्त होंगी। एमकॉम कॉमर्स की परीक्षाएं दोपहर दो से तीन की पाली में 26 जुलाई से चार अगस्त, एमए एआईएच ग्रुप ए और बी की परीक्षाएं 29 जुलाई जुलाई से छह अगस्त तक दोपहर की पाली में दो से तीन बजे तक संचालित की जाएगी। मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ अन्तिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जुलाई से होंगी।

बीए आनर्स की परीक्षा 29 से
इसी क्रम में बीए ऑनर्स का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया। बीए ऑनर्स अन्तिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू होंगी और आखिरी प्रश्न पत्र 6 अगस्त होगा। सभी प्रश्न पत्र छात्रों को दोपहर की पाली दो से तीन बजे में हल करने होंगे। इसके साथ ही बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिसट्रेशन की परीक्षाएं 20 जुलाई से 26 जुलाई तक, ओल्ड कोर्स बीबीए की परीक्षा 20 जुलाई एवं एमटीटीएम अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23, 27 और 29 जुलाई को दोपहर दो से तीन बजे होंगी।

संबंधित समाचार