कन्नौज: विवाद के झोका फायर, इलाज के दौरान मौत, मृतक के ऊपर दर्ज हैं 21 मुकदमे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज कोतवाली, जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र के भवानीपुर प्रताप में सोमवार देर रात गांव के ही शेरा एवं शिवा ने आल्हा को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली लगना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार …

कन्नौज। कन्नौज कोतवाली, जलालपुर पनवारा चौकी क्षेत्र के भवानीपुर प्रताप में सोमवार देर रात गांव के ही शेरा एवं शिवा ने आल्हा को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली लगना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार देर रात्रि आल्हा गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध शिवा पुत्र शंभू दयाल, शेरा पुत्र हेतराम ने किया। धीरे- धीरे दोनों में विवाद और बढ़ गया तभी शेरा ने तमंचे से सीधा फायर कर दिया और गोली आल्हा के पेट में जा लगी। सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचा पुलिस ने आल्हा को घायल अवस्था में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रिफर कर दिया था। कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक आल्हा पर 21 मुकदमे दर्ज है, जिसमें हत्या डकैती गैंगस्टर और जान से मारने की धमकी जैसे संगीन मामले में मुकदमे दर्ज हैं। आल्हा सोमवार देर रात गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध आरोपियों ने किया इसी बात पर आरोपियों ने उस पर फायर झोंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने कानपुर के कर दिया था आज सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।

वहीं मृतक के पुत्र सूरज ने गांव के ही 2 लोगों शिवा पुत्र शंभू दयाल, शेरा पुत्र हेतराम के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में मृतक के पुत्र सूरज ने बताया कि आरोपी हमारे घर की गली में तमंचा लेकर घूम रहे थे हमारे पिता ने जब इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने फायर झोंक दिया जो कि उनके सीधे पेट में जाकर लगी l पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव के देखते हुए पुलिस बल लगा दिया गया है।

संबंधित समाचार