बरेली: आईजी से की शिकायत के बाद दर्ज की छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन चौकी प्रभारी ने मामले को टाल दिया। पीड़ित ने आईजी से मामले की शिकायत की जिसके बाद चौकी इंचार्ज को तलब किया गया और …

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन चौकी प्रभारी ने मामले को टाल दिया। पीड़ित ने आईजी से मामले की शिकायत की जिसके बाद चौकी इंचार्ज को तलब किया गया और फिर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किशोर की रिश्तेदारी में शादी समारोह का आयोजन था। जहां वह डीजे पर डांस कर रहा था। वहां पर वह किशोरी के घर में घुस गया और उसने छेड़छाड़ की। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और किशोरी को बचाया। घटना के बाद काफी देर तक हंगामा भी हुआ।

किशोरी के पिता मामले की शिकायत लेकर बभिया चौकी पहुंचे जहां के चौकी इंचार्ज सचिन शर्मा ने दोनों पक्षों के नाबालिग होने की वजह से मामले की गंभीरता को नजरंदाज कर परिजनों को वापस भेज दिया। चौकी से मदद न मिलने पर किशोरी के पिता आईजी के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की।

जिसके बाद आईजी रमित शर्मा ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए बभिया चौकी इंचार्ज को तलब कर लिया। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि पहले से आरोपी और किशोरी आरोपी की आपस में बातचीत होती थी। करीब एक साल पहले किशोरी के पिता ने अपनी बेटी को फोन पर बात करते हुए देखा था जिसके बाद किशोरी को समझाकर पिता ने मामला रफा-दफा कर दिया था।

संबंधित समाचार