भाजपा ने लखनऊ के सभी विकास खंड प्रमुख प्रत्याशियों के नाम किये घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लखनऊ के सभी आठ विकास खंड प्रमुख प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नामों की सूची जारी कर उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पंचायत और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव का ऐलान किया गया …

demo image

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लखनऊ के सभी आठ विकास खंड प्रमुख प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नामों की सूची जारी कर उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
पंचायत और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव का ऐलान किया गया है। प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा इन चुनावों को लेकर भी खासी गंभीर है। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह आदि के साथ हुई मंत्रणा के बाद पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी है। बुधवार को पार्टी ने लखनऊ के सभी आठ विकास खंडों के प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। भाजपा ने विकास खंड बक्शी का तालाब से उषा सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। चिनहट से मंजू सिंह, काकोरी से पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लू यादव की पत्नी नीतू यादव, मलिहाबाद से निर्मल वर्मा, माल से राम देवी, सरोजनी नगर से सुनील कुमार, मोहनलालगंज से ओमप्रकाश शुक्ला और गोसाईंगंज से विनय वर्मा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नामों की यह सूची जारी की है।

संबंधित समाचार