बरेली: दो दिन पहले किया था प्रेम विवाह, प्रेमिका के घरवालों ने घर में घुसकर की मारपीट, पत्नी को ले गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के में रहने वाले युवक के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और उसकी पत्नी को उठा ले गए। जानकारी के मुताबिक, गुसाईं गोटिया के रहने वाले चंद्रकेश और मोहल्ले की ही पिंकी ने प्रेम प्रसंग के चलते 2 दिन पहले मंदिर में शादी की थी। शादी …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी के में रहने वाले युवक के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और उसकी पत्नी को उठा ले गए। जानकारी के मुताबिक, गुसाईं गोटिया के रहने वाले चंद्रकेश और मोहल्ले की ही पिंकी ने प्रेम प्रसंग के चलते 2 दिन पहले मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। मंगलवार को प्रेमिका के परिजनों ने चंद्रकेश के घरवालों को झांसा देकर चंद्रकेश व पिंकी को वापस बुला लिया।

बुधवार की सुबह प्रेमिका के घरवाले चंद्रकेश के घर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद उसकी पत्नी पिंकी को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना चंद्रकेश के चचेरे भाई संतोष को मिली जिसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ आरोपियों को रोकने के लिए चल दिया। दोहरा रोड पर पहुंच कर संतोष ने आरोपियों की गाड़ी रोक ली और पिंकी को ले जाने पर विरोध जताया। जिसके चलते आरोपियों ने संतोष पर फायरिंग कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संतोष रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती है।

बताया जा रहा है घायल संतोष परसाखेड़ा स्थित बैल कोल्हू की कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। वहीं चंद्रकेश रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है।

संबंधित समाचार