बदायूं: बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। शादी समारोह से वापस घर जा रहे हैं दो बाइक सवारों को सामने से आए ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना …

बदायूं, अमृत विचार। शादी समारोह से वापस घर जा रहे हैं दो बाइक सवारों को सामने से आए ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे स्थित गांव मझिया के पास बुधवार शाम को करीब 8:00 बजे शहर में स्थित गल्ला मंडी के निकट शादी समारोह से घर वापस जा रहे बाइक सवार अफजाल(40), रामनिवास (60), जगपाल (38) निवासी बक्सेना थाना हजरतपुर को सामने से आ रही ट्रक ने रौंद दिया जिससे रामनिवास और जगपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अफजाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव से दर्जनों लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसएचओ संजीव शुक्ला ने बताया ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है।

संबंधित समाचार