बरेली: कारचोबी की आड़ में हेरोइन की तस्करी करते दो भाई दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कारचोबी काम की आड़ में दोनों तस्कर भाई दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में हेरोइन सप्लाई करते थे। यह काम सालों से होता आ रहा था। इस जैसे कई और गैंग भी यहीं काम करते हैं। पुलिस और तस्करों की सेटिंग से स्मैक और हेरोइन की सप्लाई की जाती है। इसके साथ ही …

बरेली, अमृत विचार। कारचोबी काम की आड़ में दोनों तस्कर भाई दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में हेरोइन सप्लाई करते थे। यह काम सालों से होता आ रहा था। इस जैसे कई और गैंग भी यहीं काम करते हैं। पुलिस और तस्करों की सेटिंग से स्मैक और हेरोइन की सप्लाई की जाती है।

इसके साथ ही बाहर के लोग भी यहां आकर मादक पदार्थ खरीदकर ले जाते हैं। बाहर से आए कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के बाद से फरीदपुर, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और पूर्वी में हेरोइन के काम करने वाले गैंग अलर्ट हो गए हैं।

पुलिस अब दोनों भाइयों की कॉल डीटेल निकाल रही है। साथ ही सर्विलांस की मदद से पुलिस को कई संदिग्ध नंबर मिल भी हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए तस्कर भाई राजू और मुन्ना सबको दिखाने के लिए कारचोबी का काम करते थे। उनका घर बड़ा था लेकिन किसी को पता न चले इसलिए सामान्य रूप से रहते थे। उनके पास बाइक भी सामान्य थी। मादक पदार्थ बेचने के बाद वे रुपयों को बोरी में बांधकर बिस्तर के अंदर रखते थे। तस्करों के घर के अंदर के कमरों में किसी को जाने की इजाजत नहीं थी।

माल बेचकर देना होता था रुपया
तस्कर पहले माल भेज देते थे। इसके बाद माल को बेचने के बाद उसका रुपया दिया जाता था। जांच में पता चला है कि तस्कर दो किलो हेरोइन लाए थे, जिसमें से लगभग आधा किलो बेच दिया था। इसके ही 40 लाख रुपये घर में जमा थे।

संपत्ति की होगी जांच
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दोनों भाइयों की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। यदि उनके पास कोई संपत्ति पाई जाती है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रिश्तेदारों की भी संपत्ति की जांच होगी।

संबंधित समाचार