बरेली: चौकी इंचार्ज ने काटा चालान, खुद भरा जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिना मास्क पहनकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माना वसूल कर रही थी। इसी बीच एक युवक को बिना मास्क के पकड़कर 200 रुपये जुर्माना लगाया गया। युवक ने पैसे न होने की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने अपनी जेब से जुर्माने की राशि दी। इसका वीडियो सोशल …

बरेली, अमृत विचार। बिना मास्क पहनकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माना वसूल कर रही थी। इसी बीच एक युवक को बिना मास्क के पकड़कर 200 रुपये जुर्माना लगाया गया। युवक ने पैसे न होने की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने अपनी जेब से जुर्माने की राशि दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वारयल हो रहा है, जिसमें लोग चौकी इंचार्ज की सराहना कर रहे हैं।

अक्सर पुलिस अपने बुरे कामों को लेकर चर्चा में रहती है। लोग इसी के चलते पुलिस को बुरा भला कहते हैं। लेकिन सुभाष नगर चौकी इंचार्ज ने एक ऐसा काम किया है कि उनकी हर तरफ लोग सराहना कर रहे है। सुभाषनगर चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह मंगलवार को क्षेत्र में बिना मास्क, बिना हेलमेट और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बिना मास्क लगाकर घूमते हुए पकड़ा। युवक ने बताया कि लॉकडाउन से रोजी रोटी पर संकट आ गया है इसलिए उसके पास जुर्माने के पैसे नहीं हैं। यह सुनते ही चौकी इंचार्ज ने खुद जुर्माने के 200 रुपये अदा किए।

संबंधित समाचार