बरेली: चार साल पहले बहनों से छेड़छाड़ के विवाद में हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चार साल पहले एक युवक की बहनों के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की थी जिसका विरोध करने पर युवक का आरोपियों से विवाद भी हुआ था। आरोपियों ने पुराने विवाद की वजह से नशे में धुत होकर युवक को बुधवार रात घेर लिया। तमंचे के बल पर मारपीट की। परिजनों के …

बरेली, अमृत विचार। चार साल पहले एक युवक की बहनों के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की थी जिसका विरोध करने पर युवक का आरोपियों से विवाद भी हुआ था। आरोपियों ने पुराने विवाद की वजह से नशे में धुत होकर युवक को बुधवार रात घेर लिया। तमंचे के बल पर मारपीट की। परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

कटरा चांद खां क्षेत्र निवासी युवक के साथ बुधवार शाम सेटेलाइट पर कुछ लड़कों ने तमंचे के बल पर मारपीट की। उसके बाद शराब के नशे में युवक के घर पहुंचकर उसके परिजनों के साथ भी हाथापाई की। आरोप है कि करीब चार साल पहले कुछ मनचलों ने युवक की बहनों के साथ छेड़छाड़ की थी जिसकी वजह से आरोपियों के साथ युवक का विवाद हो गया था।

इसी दौरान बहनों की शादी होने की वजह से परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करवाना ठीक नहीं समझा और मामला रफा-दफा कर दिया। लंबे समय बाद बुधवार को मनचलों ने दोबारा युवक के साथ मारपीट की और पुराने विवाद को लेकर युवक के घर तमंचा लहराते हुए पहुंच गए। उसी समय युवक की बहन भी वहां मौजूद थी। युवक के बहनोई ने आरोपियों को समझाते हुए मामला निबटाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर डाली।

पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने विधायक से जान-पहचान होने की बात कहकर पुलिस से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित समाचार