हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का निधन, कोरोना को दे चुके थे मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार सुबह 3:40 पर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईजीएमसी) अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वीरभद्र सिंह, पिछले करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझने के बाद गुरुवार सुबह 3:40 पर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईजीएमसी) अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वीरभद्र सिंह, पिछले करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

उन्होंने दो बार कोरोना को मात दी थी। पिछले दो दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

नौ बार विधायक और 5 बार रहे सांसद
वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक रहे। साथ ही वह पांच बार सांसद भी चुने गए। उन्होंने छह बार सीएम के रूप में राज्य की बागडोर भी संभाली। मौजूदा समय में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे।

संबंधित समाचार