ओवैसी ने यूपी के लिए भरी सियासी उड़ान, मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर है नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  लखनऊ । बिहार और प.बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन असदुद्दीन ओवैसी अब यूपी के चुनावी घमासान में कूदने का मन बना चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमला बोलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में उतारने की तैयारी में वे …

 

लखनऊ । बिहार और प.बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन असदुद्दीन ओवैसी अब यूपी के चुनावी घमासान में कूदने का मन बना चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमला बोलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में उतारने की तैयारी में वे जुट गये हैं। गुरुवार सुबह हैदराबाद से उड़ान भर असदुद्दीन ओवैसी दोपहर में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे बहराइच में अपनी पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ करने जाएंगे।

लखनऊ में एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय सुहेलदेव पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।

बहराइच जाने से पहले ओवैसी लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से भी मुलाकात करेंगे। ओवैसी उत्तर प्रदेश में राजभर की पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर चुके हैं। बता दें कि एएमआईएम चीफ उत्तर प्रदेश विधानसभा की सौ सीटों पर चुनाव लड़ने कह चुके हैं। पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ में ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात के बाद बहराइच के लिए रवाना होंगे और वहां वे पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। एआईएमआईएम ने पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के दो अलग-अलग जिलों में कैम्प कार्यालय बनाकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी की रणनीति बनाई है। पार्टी का पहला कैम्प कार्यालय बहराइच के नानपारा में आज से शुरू हो रहा है। कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंच रहे असदुद्दीन ओवैसी के स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली बहराइच पहुंचे हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।

बहराइच के इस कार्यालय से यूपी के पूर्वांचल की मुस्लिम बाहुल्य सीटों के लिए ओवैसी अपनी रणनीति बनाएंगे। इस कार्यालय की कमान एआईएमआईएम के यूपी चीफ शौकत अली के हाथ में होगी। यहां से वे यूपी के 27 जिलों पर नजर रखेंगे । वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद में पार्टी का कैम्प कार्यालय बनाया जायेगा ।

संबंधित समाचार