ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जौनपुर में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कई जिलों से हिंसक झड़प, पथराव, और आगजनी खबरें सामने आई है। इसी कड़ी सूबे के जिले के जलालपुर विकास खंण्ड में भी ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर दो प्रत्याशी समर्थकों में जमकर बवाल हुआ। यह बवाल उस …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। कई जिलों से हिंसक झड़प, पथराव, और आगजनी खबरें सामने आई है। इसी कड़ी सूबे के जिले के जलालपुर विकास खंण्ड में भी ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर दो प्रत्याशी समर्थकों में जमकर बवाल हुआ। यह बवाल उस वक्त हुआ जब दोनों पक्षों में नामांकन को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बेदी राम के गुट ने लोग ने केराकत विधायक दिनेश चौधरी के प्रतिनिधि लाल प्रताप सिंह के घर पर देर रात बीडीसी सदस्यों की बात को लेकर धावा बोल दिया।

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और गाड़ियों की तोड़फोड़ हुई। इस झड़प के दौरान 2 स्कार्पियो और एक कार को लोगों ने तोड़ दिया। खबरों के मुताबिक पुलिस ने इस पुरे मामले कई लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी संजय कुमार इस पूरे घटना क्रम की जांच में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार जलालपुर ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी बदामा देवी और भाजपा की उम्मीदवार कमलेश कुमारी के गुट में जमकर मारपीट हुई है। यह मारपीट केराकत विधायक के प्रतिनिधि लाल प्रताप सिंह के घर रेहटी गांव में हुई। निर्दलीय प्रत्याशी बदामा देवी के गुट से कुछ लोग लाल प्रताप सिंह के घर पर पहुंच गए। इस दौरान लाल प्रताप सिंह नामांकन के लिए तैयारियां कर रहे थे। पहुंचते ही हमला बोल दिया। दो गुटों में मारपीट, पथराव, बवाल को देख गांव में हड़कंप मच गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव