हरदोई: नामांकन के दौरान जमकर हुई फायरिंग, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई भरखनी ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से समर्थित प्रत्याशी अंजू सिंह ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया हैं। वही जब सपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला सिंह अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची। तभी दोनों प्रत्याशियों के …

हरदोई। हरदोई भरखनी ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा की ओर से समर्थित प्रत्याशी अंजू सिंह ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया हैं। वही जब सपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला सिंह अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची। तभी दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गालीगलौज व धक्कामुक्की के बाद हवाई फायरिंग शुरू हो गई।

इस दौरान खाकी बेवस व लाचार नजर आई। तीन बजे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही, जिससे सपा समर्थित प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर सकी। अंजू सिंह के अलावा अन्य कोई नामांकन दाखिल न होने से भरखनी ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अंजू सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हैं। इस घटना के बाद अंजू सिंह के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने की अधिकृत घोषणा करना ही शेष रह गई है।

पिछले 30 सालों से भरखनी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गढ़ी परिवार के हाथ में रही हैं। इस बार भी भाजपा ने विधायक रानू सिंह के अनुज गन्ना संघ उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी की पत्नी अंजू सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा की ओर से नीरू सिंह की पुत्रवधू सुशीला सिंह को प्रत्याशी बनाया गया। गुरुवार को भरखनी ब्लॉक मुख्यालय पर 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। करीब 1:30 बजे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी की पत्नी अंजू सिंह ने दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। उसके बाद करीब 2:30 बजे पर सपा समर्थित प्रत्याशी सुशीला सिंह भी समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंची।

इसी बीच सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गाली गलौज धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी और देखते ही देखते लाइसेंसी और अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक करीब दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, और यह फायरिंग करीब 3:00 बजे के आसपास बंद हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद पुलिस बल और पीएसी मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे।

पाली थानाध्यक्ष इस्पेक्टर वीएम त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग हुई है, लेकिन फायरिंग करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके बारे में जानकारी की जा रही है, और उसके बाद पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूर करेगी। उधर फायरिंग की सूचना पाकर एएसपी पश्चिमी कपिल देव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नामांकन स्थल की बजाए भरखनी गांव में फायरिंग हुई हैं। इस फायरिंग से नामांकन प्रक्रिया से कोई लेना देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फायरिंग में संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार