आज का राशिफल | 09 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज व्यापार में आपको इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी आकस्मिक यात्रा की प्लानिंग करनी पड़ सकती है। प्रशासन से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। वृष आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आपके पास साधनों की कमी हो सकती है। मित्रों से वित्तीय सहायता लेनी पड़ेगी। जॉब …

मेष

आज व्यापार में आपको इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी आकस्मिक यात्रा की प्लानिंग करनी पड़ सकती है। प्रशासन से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा।

वृष

आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आपके पास साधनों की कमी हो सकती है। मित्रों से वित्तीय सहायता लेनी पड़ेगी। जॉब में भी पूरा फोकस नहीं कर पा रहे हैं। धीरे-धीरे परिस्थितियों में सुधार आएगा। पड़ोसियों के ऊपर ज्यादा भरोसा न करें।

मिथुन

आज आप पर अधूरे काम पूरे करने का दबाव रहेगा। पेण्डिंग कार्यो को टालने से बचें वरना लंबे समय तक के लिए टल सकते है। शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहेगी। व्यापारिक योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं।

कर्क

आज शंकालु स्वभाव के कारण लोगों के साथ जुड़ने में थोड़ी कठिनाई होगी। ऑफिस में समय पर काम पूर्ण ना होने के कारण आलोचना का शिकार हो सकते हैं। आय खर्च के अनुपात में कम हो सकती है। अपनी गलती को स्वीकारना सीखें।

सिंह

आज मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में लोग आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे लेकिन आप सब पर भारी पड़ेंगे। परिजनों की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखेंगे। सन्तान आपके प्रति आज्ञाकारी रहेगी।

कन्या

आज जीवनसाथी आपको कुछ रचनात्मक सुझाव दे सकता है जो आपके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। धन लाभ की संभावनाएं बेहतरीन हैं। सभी कार्य सहजता से पूर्ण हो जायेंगे। गलत आदतों को छोड़ने का संकल्प ले सकते हैं।

तुला

आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन धन लाभ उस अनुसार नहीं होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। उम्रदराज लोगों को घुटने में दर्द की समस्या हो सकती है। अपनी सुविधाओं का ध्यान रखें।

वृिश्चक

आज आप अपने व्यवहार से किसी को परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। महिलाओं को घरेलू झगड़े को झेलना पड़ सकता है। मन विचलित हो सकता है। इसीलिए महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें।

धनु

आज आपके निर्णय पूरी तरह से सही सिद्ध होंगे। घर में किसी कारणवश नोकझोंक हो सकती है। पुराने परिचितों से आज मुलाकात होगी। दांपत्य संबंध मधुर रहने वाले है। विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति सजग रहना चाहिए।

मकर

आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है लेकिन संभव हो तो आज उधार ना लें। प्रेमी जन को आज अधिक समय देंगे। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ होगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

कुंभ

आज दिन विशेष उन्नति दायक हो सकता है। अधिकारियो के साथ आपको थोड़ा सन्तुलित व्यवहार रखना चाहिये। थोड़ा सा लाभ पाने के लिए कोई अनैतिक काम न करें। घरेलू समस्याओ को धीरे-धीरे सुलझाने की कोशिश करें।

मीन

आज समस्या ढूंढ़ने के बजाय समाधान पर फोकस करें। कार्यक्षेत्र को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी कमियों को किसी के सामने व्यक्त न होने दें। व्यसनों से दूर रहने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।