बरेली: कोतवाली पुलिस पहले पकड़ती है चोर, फिर दर्ज करती है रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस अब खेल करने में लग गई है। यहां के दरोगा और चौकी इंचार्ज पहले चोर को पकड़ लेते हैं फिर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जाती है। ऐसा पुलिस कई बार कर चुकी है। इस बार जनवरी में चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार किए हैं। …
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस अब खेल करने में लग गई है। यहां के दरोगा और चौकी इंचार्ज पहले चोर को पकड़ लेते हैं फिर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जाती है। ऐसा पुलिस कई बार कर चुकी है। इस बार जनवरी में चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार किए हैं।
कोतवाली में तैनात दरोगा जुगमेंद्र बालियान ने 7 जुलाई की शाम चेकिंग के दौरान दामोदर पार्क के पास से एक बाइक से जाते हुए तीन संदिग्ध लोगों को रोका। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुनगढ़ी पीलीभीत के रहने वाले हैं। उनके नाम साहदत अली, मुस्तकीम अली और इसरार हैं।
पुलिस को बताया कि उन्होंने जनवरी में आरटीओ ऑफिस से बाइक चोरी की थी, तब से उसी बाइक से घूम रहे थे। इससे पहले बदायूं के रहने वाले ब्रहमानंद की बाइक कोतवाली क्षेत्र से चोरी हो गई थी। वहां से बाइक चोरी होने के बाद पुलिस ने खुर्राम गौटिया निवासी दीपक यादव और अभय यादव समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। उनके गिरफ्तार होने के बाद चोरी की रिपोर्ट तुरंत दर्ज कर ली गई।
