निषाद, कश्यप समाज अपनी इस मांग को लेकर 11 जुलाई से करेंगे पद यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर निषाद,कश्यप समाज के लोग 11 जुलाई से सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के बैनर तले नेता कुँवर सिंह निषाद के नेतृत्व में मथुरा से पद यात्रा शुरू करेंगे जो प्रदेश के लगभग सभी जिलो में जायेगी। राष्ट्रीय एकलव्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश निषाद ने …

लखनऊ। अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर निषाद,कश्यप समाज के लोग 11 जुलाई से सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन के बैनर तले नेता कुँवर सिंह निषाद के नेतृत्व में मथुरा से पद यात्रा शुरू करेंगे जो प्रदेश के लगभग सभी जिलो में जायेगी। राष्ट्रीय एकलव्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश निषाद ने आज यहां बताया कि 11 जुलाई से अपनी मांग को लेकर समाज के लोग सड़क पर उतर रहे हैं यदि भाजपा सरकार ने आरक्षण नहीं दिया तो उनका विरोध करेंगे।

उन्होंने बताया कि निषाद कश्यप समाज के लोगों काफी लम्बे समय से अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पद यात्रा को प्रदेश के छोटे बड़े राजनीतिक सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है और इसके साथ ही सभी सामाजिक संगठन यात्रा में सहयोग करेंगे। इस आन्दोलन के लिए समाज के लोग पिछले पांच महीने से जमीन तैयार कर रहे हैं।

श्री निषाद ने बताया कि यात्रा से पूर्व कुंवर निषाद मथुरा किसान आंदोलन में तीन माह की जेल काट चुके हैं। उनके नेतृत्व में सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन की आरक्षण अधिकार पदयात्रा उत्तर प्रदेश के 67 जिलो में निकाली जायेगी। यात्रा का शुभारंभ 11 जुलाई को मथुरा से किया जायेगा,जिसमें सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन सहभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि कश्यप,निषाद को अनुसूचित जाति आरक्षण अधिकार नहीं मिला तो निषाद भाजपा को सरकार से बेदखल करने के लिये संकल्पित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वादा खिलाफी कर निषाद कश्यप समाज की पीठ में खंजर भौंक रही है। श्री निषाद ने बताया कि यह पद यात्रा 11 जुलाई को मथुरा से शुरु हो गई और आगरा,फ़िरोज़ाबाद,इटावा,औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, इलाहाबाद, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, वाराणसी, वाराणसी चंदौली होते हुए एक अगस्त को गाजीपुर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोण्डा, बस्ती, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, हाथरस के बाद एक सितम्बर को सहारनपुर पहुंचेगी। उसके बाद बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बदायूँ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, सितंबर बागपत और 15 सितम्बर को गौतमबुद्ध नगर में समाप्त होगी।

इस बीच राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष वीरपाल गहलौत ने कहा कि हमारा एक एक कार्यकर्ता आरक्षण के लिये सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश की सड़कों उतरेगा। इस बीच नाविक मछुआ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद कश्यप ने चेतावनी दी है कि भाजपा सरकार ने अभी हमारी बात को नहीं सुना गया तो परिणाम बहुत घातक होगा।

इस पद यात्रा में मुख्य रूप से कैलाश निषाद, डॉ पुरुषोत्तम निषाद, वीरपाल निषाद, हुकुम सिंह, सुरेंद्र सिंह निषाद,सु रेश वर्मा, राजेश वर्मा, रामरतन निषाद, कन्हैया निषाद, गिर्राज सिंह, गिरवर, संत स्वरूप, महेश निषाद, विष्णु प्रताप वर्मा, प्रेम सिंह वर्मा, नरेंद्र निषाद, अशोक कश्यप, अनिल कश्यप, बीरेश निषाद, हरपाल छौंकर, धीरज वर्मा, विमल निषाद, सुग्रीव सिंह निषाद, पदम सिंह निषाद, अनिल राजभर, रोहित कुम्भकार, हरिप्रसाद कुम्भकार आदि सहभागिता करेंगे।

संबंधित समाचार