मुरादाबाद : जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात युवक की मौत, सिर में लगी थी चोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गये युवक की गुमनामी में ही मौत हो गई। छह जुलाई को उसे कटघर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थीं। चिकत्सकों के अथक प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गये युवक की गुमनामी में ही मौत हो गई। छह जुलाई को उसे कटघर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थीं। चिकत्सकों के अथक प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कटघर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया।

छह जुलाई की सुबह कटघर थानाक्षेत्र में करीब 35 वर्षीय युवक रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने साढ़े 10 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। युवक का उपचार करने वाले डाक्टर मनोज कुमार यादव ने बताया कि दो दिन तक युवक बेहोशी की हालत में ही पड़ा रहा। इस दौरान उन्होंने उसकी सभी जांचें भी कराईं।

जिला अस्पताल में जो भी उपचार उपलब्ध था वह दिया गया। लेकिन इसके बाद भी युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। देर रात करीब आठ बजे उसकी सांसों की डोर टूट गई। उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो पाती। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची कटघर पुलिस न शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया। इंस्पेक्टर कटघर गजेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

संबंधित समाचार