लखनऊ: बिजली चोरी का वीडियो बनाते वक्त जेई पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लकनऊ में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चल रहा है, लेकिन चेकिंग के दौरान बिना किसी सुरक्षा बल के बिजली कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला आलमबाग थाना क्षेत्र का है। यहां बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद मौके पर पहुंचे जेई ने जब वीडियो बनाना …

लखनऊ। राजधानी लकनऊ में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चल रहा है, लेकिन चेकिंग के दौरान बिना किसी सुरक्षा बल के बिजली कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला आलमबाग थाना क्षेत्र का है। यहां बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद मौके पर पहुंचे जेई ने जब वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो उन पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वहीं महिलाओं ने छत पर से पथराव भी किया, जिसमें कई कर्मचारी और चोटिल हुए हैं। इस संबंध में जेई की ओर से आलमबाग थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं घायल अवस्था में जेई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित जेई राम कैलाश यादव ने अपना बयान दर्ज कराते हुए बताया कि आलमबाग क्षेत्र के अधिकांश ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायते आ रही थी, कुछ स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी लोग बिजली चोरी भी कर रहे हैं। जेई ने बताया कि आलमबाग के सरदारी खेड़ा में जब बिजली चोरी पकड़ी गयी तो सुबूत के तौर पर वीडिया बनाया जा रहा था तभी पीछे से सानू, वहीद, शफिकुल समेत करीब 15 लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिसके बाद वह किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागे। वहीं डॉक्टरों के के मुताबिक हमले में जेई का सिर फट गया है। वहीं हाथ, पैर व कमर में गंभीर अंदरुनी चोटें आई है। यही नहीं, नाइट पेट्रोलिंग कर रही टीम पर महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव भी किया।

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर हो रही थी चेकिंग
अभियंताओं के मुताबिक बिजली चोरी होने से आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे थे, बेहतर बिजली उपभोक्ताओं को मिले, इसके लिए प्रबंध निदेशक के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अगर ऐसा रहा तो चेकिंग करना संभव नहीं होगा। अवर अभियंता रामाशीष यादव, आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि गली में उक्त बिजली चोर रात में कटिया लगाते हैं और सुबह हटा लेते हैं। इसी का वीडियो बनाया जा रहा था, वीडियो में साफ है कि एलटी लाइन से कटिया डाली गई थी। तभी हमला किया गया, इससे अवर अभियंता बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया।

स्थानीय पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप
वहीं बिजली विभाग के अभियंताओं का आरोप है कि कि बिना पुलिस के संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि बिजली चोर अभद्रता और मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे पहले पुराने लखनऊ में भी अभियंताओं के साथ मारपीट की जा चुकी है।

संबंधित समाचार