बरेली: बैंक गोली कांड में फैसला करने के लिए रखी पांच लाख की पेशकश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 25 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा में रेलवे कर्मचारी राजेश को गोली मारने के मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी की पत्नी प्रियंका राठौर ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें समझौते के लिए पांच लाख रुपये लेने का दबाव बना रहे हैं। उसने शुक्रवार को एडीजी ऑफिस पहुंचकर …

बरेली, अमृत विचार। 25 जून को बैंक ऑफ बड़ौदा में रेलवे कर्मचारी राजेश को गोली मारने के मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी की पत्नी प्रियंका राठौर ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें समझौते के लिए पांच लाख रुपये लेने का दबाव बना रहे हैं। उसने शुक्रवार को एडीजी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मास्क न लगाने के पीछे हुई कहासुनी में बैंक गार्ड द्वारा राजेश कुमार को गोली मार दी गई थी। घायल होने के बाद भी युवक काफी देर तक बैंक शाखा के फर्श पर पड़ा रहा। जिसकी वजह से घायल की हालत और बिगड़ गई थी।

पत्नी प्रियंका का आरोप है कि अस्पताल में सिक्योरिटी कंपनी की ओर से लगातार लोग पहुंचकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही फोन पर भी फैसला करने की बात कह रहे हैं। प्रबंधन की ओर से फैसला करने को लेकर पांच लाख रुपयों की पेशकश भी की गई है।

लगातार मिल रही धमकियों और फैसले का दवाब बनाए जाने की शिकायत उसने कुछ दिनों पहले एसएसपी से भी की थी और कोतवाली पुलिस पर अविश्वसनीयता जताते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की थी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई में ढिलाई की जा रही है। जिसके बाद उसने एडीजी से मामले की शिकायत की है।

संबंधित समाचार