बरेली: नवाबगंज में विवाद, बाकी जगह शांति से निपटा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मतदान को लेकर किसी तरह का कोई विवाद न हो इसके लिए एसएसपी ने सभी ब्लॉकों पर भारी फोर्स तैनात किया था। हर प्रत्याशी को सुरक्षा के लिहाज से एक-एक पुलिसकर्मी दिया गया। नवाबगंज में थोड़ा विवाद जरूर हुआ लेकिन बाकी सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। माहौल को देखने के लिए डीएम …

बरेली, अमृत विचार। मतदान को लेकर किसी तरह का कोई विवाद न हो इसके लिए एसएसपी ने सभी ब्लॉकों पर भारी फोर्स तैनात किया था। हर प्रत्याशी को सुरक्षा के लिहाज से एक-एक पुलिसकर्मी दिया गया। नवाबगंज में थोड़ा विवाद जरूर हुआ लेकिन बाकी सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। माहौल को देखने के लिए डीएम और एसएसपी जिले का भ्रमण करते रहे।

रविवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने तीन दिन पहले ही सभी प्रत्याशियों को सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से गार्ड दिलाए थे। एसएसपी का मानना था कि यदि कोई किसी पर राजनैतिक दबाव बनाता है तो सुरक्षा गार्ड उसकी मदद करेंगे।

ब्लॉक पर वोट डालते समय किसी तरह की अफवाह, विवाद न हो इसलिए पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया था। एसपी देहात से लेकर एसपी क्राइम और एसपी सिटी के साथ सीओ की ड्यूटी लगाई गई थी। हर ब्लाक को इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी पर छोड़ा गया था। सुबह ही डीएम और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने ब्लाकों पर जाकर सुरक्षा का जायजा लिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सभी जगहों पर मदतान शांतिपूर्ण रहा है। कहीं से किसी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया। जीत, हार के बाद सब लोग अपने घरों को चले गए।

संबंधित समाचार