बरेली: वायरल वीडियो की जांच में पुलिस की बल्ले-बल्ले
बरेली, अमृत विचार। जन्मदिन की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग के वीडियो की जांच एसएसपी ने कोतवाली पुलिस से क्या कराई, पुलिस की तो बल्ले-बल्ले हो गई। वीडियो से पुलिस ने चार तमंचे धारियों की पहचान की। उनमें से तीन को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया। एक के पास रुपये नहीं थे तो उसे जेल भेज …
बरेली, अमृत विचार। जन्मदिन की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग के वीडियो की जांच एसएसपी ने कोतवाली पुलिस से क्या कराई, पुलिस की तो बल्ले-बल्ले हो गई। वीडियो से पुलिस ने चार तमंचे धारियों की पहचान की। उनमें से तीन को मोटी रकम लेकर छोड़ दिया। एक के पास रुपये नहीं थे तो उसे जेल भेज दिया। जिसके बेटे का जन्मदिन था उसने भी पुलिस को मोटी रकम दी। पुलिस ने उसे भी बचा लिया।
कुछ दिनों पहले आजमनगर निवासी बिरयानी वाले के बेटे का जन्मदिन था। घर की छत पर टेंट लगाकर पार्टी आयोजित की गई। पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें तमाम लोग थे जो हर्ष फायरिंग कर रहे थे। यह मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच दी। कोतवाली पुलिस के कुछ लोगों ने बिरयानी वाले को मुकदमा दर्ज होने की बात पर धमकाया और उससे एक लाख रुपये ले लिए।
जिन तीन लोगों ने तमंचे से गोली चलाई थी। उनसे भी पुलिस ने मोटी रकम वसूल की और फिर छोड़ दिया। अलतमश निवासी आजमनगर को पुलिस ने तमंचे के साथ जेल भेज दिया। बताया जाता है कि अलतमश पर पुलिस को देने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच दी गई थी। अगर पुलिस ने वहां कोई खेल किया है तो इसकी जांच सीओ से कराई जाएगी। दोष पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
