सीएम योगी कल से कालिदास मार्ग पर करेंगे जनता दर्शन, सुनेंगे लोगों की समस्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह पुन: शुरु किए जा रहे जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सरकारी सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्हेंने बताया कि श्री योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर सोमवार से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा। …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह पुन: शुरु किए जा रहे जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सरकारी सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्हेंने बताया कि श्री योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर सोमवार से जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा।
जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कल प्रातः नौ बजे लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित किया गया था। संक्रमण की स्थिति में निरंतर हो रहे सुधार के दृष्टिगत मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम को पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया।
