रामपुर : जंगल में पशु अवशेष मिलने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
रामपुर मसवासी,अमृत विचार। मसवासी चौकी क्षेत्र में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क गए। जिसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से मामले को शांत कराया। शनिवार शाम को मुंशीगंज के जंगल में गन्ने के खेतों …
रामपुर मसवासी,अमृत विचार। मसवासी चौकी क्षेत्र में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क गए। जिसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से मामले को शांत कराया।
शनिवार शाम को मुंशीगंज के जंगल में गन्ने के खेतों में कुछ लोगों ने पशुओं के अवशेष देखे, वहां पर काफी वध हुए पशुओं का रक्त भी पड़ा मिला। जिसकी सूचना पाकर हिंदू युवा वाहिनी के युवा नेता परविंद्र कुमार मौर्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
पशुओं के अवशेष देखकर भड़क गए मौके पर ही कोतवाल समेत क्षेत्राधिकारी को फोन पर अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इससे पूर्व भी मिलक नौखरीद के जंगल में कोसी से सटे निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर वध हुए पशुओं के अवशेष मिले थे।
जिसको लेकर नाराजगी जताई गई थी और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया था, लेकिन अब क्षेत्र में दूसरी बार अलग स्थान पर पशु वध होने पर युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर पशुओं का वध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
जिलेभर में मिल रहे पशुओं के अवशेष
पिछले एक माह से जिले भर में पशुओं के अवशेष मिल रहे हैं। जिसको पुलिस रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। कुछ दिन पहले मिलक थाना क्षेत्र में अवशेष मिलने के बाद हिदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया था।
- उसके अलावा पटवाई और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलावा मसवासी में भी पशुओं के अवशेष मिले है। जिससे हिंदू संगठन के लोगों में रोष पनप रहा है।जिसको पुलिस रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की लापरवाही किसी दिन भी बड़ा बवाल करा सकती है।
