बरेली: ससुरालियों ने घर में घुसकर की मारपीट, लूटपाट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर शादी कर ली। यह बात जब दुल्हन को पता चली तो उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों लोग अलग-अलग रहने लगे। दहेज में दी गई कार को लेकर अब भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसको लेकर लड़की पक्ष ने लड़के …

बरेली, अमृत विचार। शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर शादी कर ली। यह बात जब दुल्हन को पता चली तो उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों लोग अलग-अलग रहने लगे। दहेज में दी गई कार को लेकर अब भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसको लेकर लड़की पक्ष ने लड़के वालों के यहां जाकर मारपीट और हंगामा काटा।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी निवासी पुलिसकर्मी ने अपनी बेटी की शादी कुछ समय पहले मोहल्ले के रहने वाले युवक से की थी। शादी से पहले बताया गया था कि युवक कुंवारा है लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह शादीशुदा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने से मना कर दिया। अपना जेवर एक-दूसरे को दे दिया।

वहीं दहेज में पुलिसकर्मी ने बेटी को कार दी थी जो लड़के के नाम पर खरीदी गई थी। अब कार को वापस लेने के लिए दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। लड़के वालों का कहना है कि उन्होंने कार में दो लाख रुपये दिए थे। जबकि, लड़की वालों का कहना है कि उनसे कैश लेकर लड़के वालों ने आरटीजीएस किया था।

इसको लेकर रविवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इंस्पेक्टर सुभाषनगर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार