बरेली: नसबंदी में महिलाएं आगे, दो साल में दो पुरुषों ने कराया ऑपरेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनसंख्या वृद्धि देश की बड़ी समस्या में शुमार है। बावजूद इसके जिले में परिवार नियोजन की स्थिति बेहतर नहीं है। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष महिला व पुरुष दोनों की जिले में नसबंदी नहीं हो रही है। खासकर नसबंदी कराने में पुरुषों की संख्या एक फीसद भी नहीं है। जबकि महिलाओं …

बरेली, अमृत विचार। जनसंख्या वृद्धि देश की बड़ी समस्या में शुमार है। बावजूद इसके जिले में परिवार नियोजन की स्थिति बेहतर नहीं है। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष महिला व पुरुष दोनों की जिले में नसबंदी नहीं हो रही है। खासकर नसबंदी कराने में पुरुषों की संख्या एक फीसद भी नहीं है। जबकि महिलाओं की स्थिति फिर भी बेहतर है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019 में शासन ने 2,104 पुरुषों की नसबंदी कराने का लक्ष्य दिया था, जिसमें से महज तीन ने नसबंदी कराई। वहीं 8,932 के महिलाओं के लक्ष्य में 1392 ने नसबंदी कराई। दो वर्षों में शासन की ओर से 151 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य था। लेकिन अब तक महज दो पुरुषों ने नसबंदी कराई है। वहीं 5,604 महिलाओं की नसबंदी होनी थी, जिसमें से 1,389 महिलाएं नसबंदी करा चुकी हैं। यानी नसबंदी कराने में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है।

परिवार नियोजन के लिए जागरूकता के आदेश
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले के समस्त सीएचसी-पीएचसी को आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए जागरूक करने का आदेश दिया गया है। अभियान के तहत इसमें ऐसे दंपति को प्रमुखता दी जाएगी, जिनके दो बच्चे हैं।

महिला अस्पताल में नसबंदी के लिए बना ओटी
अधिक से अधिक लोग परिवार नियोजन के प्रति आगे आए। इसके लिए जिला महिला अस्पताल में पीपीसी ओटी तैयार किया गया है। इसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा। यहां सिर्फ नसबंदी के ही ऑपरेशन किए जाएंगे, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार न करना पड़े।

सीएमओ डा. एसके गर्ग ने बताया कि परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाएं परिवार नियोजन के प्रति अधिक जागरूक हैं।

संबंधित समाचार