पेट्रोल की महंगाई जारी, तीन माह बाद सस्ता हुआ डीजल, जानें अपने शहर का रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम आज एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति …

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम आज एक बार फिर बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई है।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाये गये थे।

इसके बाद 87 दिन तक या तो दाम बढ़े या स्थिर रहे। आज 88वें दिन डीजल सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल की महंगाई जारी है। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपये और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।  मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 107.20 रुपये और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 97.29 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महंगा और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 34 पैसे बढ़कर 101.35 रुपये पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 16 पैसे टूटकर 92.81 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

संबंधित समाचार