मुरादाबाद : घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। घरेलू झगड़े से मानसिक तनाव में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आम के पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम मंगावाला निवासी निर्देश (32 वर्ष) पुत्र …

मुरादाबाद,अमृत विचार। घरेलू झगड़े से मानसिक तनाव में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आम के पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम मंगावाला निवासी निर्देश (32 वर्ष) पुत्र स्व. जस्सू सिंह का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी सुमन पुत्री रेवारी लाल के साथ हुआ था। जिसके बाद से पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। पत्नी निर्देश को छोड़कर अपने मायके चली गई।

गांव व रिश्तेदारों द्वारा कई बार पंचायतें भी कराई गईं, लेकिन पत्नी ने निर्देश के साथ रहने से मना कर दिया। जिसके कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा। निर्देश के भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की शाम को निर्देश ने थाना सिविल लाइंस निवासी लाला रामचंद्र पुत्र रामगोपाल के आम के बाग में साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली।

सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने ग्रामीणों के सामने निर्देश के शव को पेड़ से नीचे उतारा। भाई अंकित ने बताया कि निर्देश के शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान नहीं है। उसने पुलिस को लिखकर दिया है कि परिवार कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहता है। भाई ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है।

संबंधित समाचार