रामपुर : सड़क दुर्घटना में हरियाणा पुलिस के दरोगा की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक,अमृत विचार। बीती रात लखनऊ से पानीपत लौट रहे हरियाणा पुलिस में तैनात दरोगा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर मृतक दरोगा के घर मे कोहराम मच गया। घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। हरियाणा राज्य में पानीपत जिले के सालवन गांव निवासी 52 बर्षीय …

रामपुर/मिलक,अमृत विचार। बीती रात लखनऊ से पानीपत लौट रहे हरियाणा पुलिस में तैनात दरोगा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर मृतक दरोगा के घर मे कोहराम मच गया।

घटना रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। हरियाणा राज्य में पानीपत जिले के सालवन गांव निवासी 52 बर्षीय दिनेश कुमार हरियाणा पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात थे।10 जुलाई को वह सरकारी कार्य से अपने भाई प्रदीप के साथ लखनऊ पहुंचे थे।कार्य पूर्ण होने के बाद वह 11जुलाई को हरियाणा रोडवेज बस द्वारा भाई के साथ लखनऊ से बापस घर लौट रहे थे।

रविवार की रात करीब 10 बजे मिलक क्षेत्र के क्योरार गांव के पास हाइवे स्थित खालसा ढाबा पर रात्री भोजन के लिए रोडवेज बस रुकी थी।भोजन लेने के बाद सभी यात्री रोड़वेज बस में बैठ गए।इस बीच दरोगा दिनेश कुमार का मोबाइल ढाबे पर ही छूट गया। आनन फानन में वह बस से उतकर जैसे ही ढाबे की तरफ चले तो बरेली दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।जिस कारण दरोगा की मौके पर मौत हो गयी।

भाई की मौत से प्रदीप के पैरों तले जमीन खिसक गई और एकाएक गुमसुम हो गया।पुलिस के पहुंचने तक वह भाई के शव से लिपटकर रोता बिलखता रहा।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।चूंकि रोडवेज भी हरियाणा के पानीपत डिपो की थी।इसलिए चालक व परिचालक ने सभी यात्रियों को अन्य रोडवेज में बैठा दिया।

घटना की सूचना परिजनों को दी गयी।मौत की खबर सुनकर दिनेश के घर मे कोहराम मच गया।प्रदीप के दो रिश्तेदार बरेली की मीरगंज तहसील कस्बे में भी रहते हैं।सूचना के बाद वे भी आ गए।चालक -परिचालक व अन्य दो रिश्तेदारों के साथ कोतवाली मिलक पहुंचे प्रदीप ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया तथा दोपहर बारह बजे रामपुर जिला अस्पताल को रवाना हो गया।

मृतक दरोगा के भाई प्रदीप ने बताया कि वह पोस्टमार्टम के बाद अपने मृतक भाई दिनेश का शव लेकर पानीपत रवाना हो जाएगा।जिसके बाद उसके गांव सालवन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।मृतक दिनेश ने अपने पीछे पत्नी व एक लड़का व एक लड़की को छोड़ा है।दोनों बच्चे अभी अविवाहित हैं।

संबंधित समाचार