यूपी: प्रियंकी गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को दिखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मिशन 2022 की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। यूपी कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक समूह की इस डिजिटल बैठक में …
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को दिखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मिशन 2022 की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। यूपी कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक समूह की इस डिजिटल बैठक में प्रियंका गांधी ने महंगाई, पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा, महिला विरोधी अपराधों जैसे अन्य तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं इस बैठक के दौरान यह भी निर्णय किया गया कि महंगाई, बेरोजगारी एवं ‘जंगलराज’ के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी, ताकि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा उठाया जा सके।
सोमवार को हुई इस डिजटल बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, यूपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस महासचिव ने महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनावों, संगठन प्रशिक्षण शिविरों पर चर्चा की। इसके साथ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है, तो पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। छुट्टा जानवरों से किसान बेहाल हैं। किसानों की लागत दोगुनी हो गई, लेकिन आय घट गई है।’ इसके अलावा यूपी प्रभारी ने पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा बम, पत्थर, और गोलियां चलाईं। वहीं, यूपी कांग्रेस सलाहकार परिषद एवं रणनीतिक ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि योगी सरकार हर मुद्दे पर विफल है।
