लखनऊ: जिपं. अध्यक्ष व सदस्यों ने ली पद व गोपनियता की शपथ, बैठक में उठे ये मुद्दा
लखनऊ। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती रावत और पंचायत सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की उपस्थिति में शपथ ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत …
लखनऊ। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत भवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती रावत और पंचायत सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की उपस्थिति में शपथ ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नरेंद्र बहादुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह, विजय बहादुर यादव, डिपल दत्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में सपा समर्थित पंचायत सदस्य नहीं पहुंचे। शपथ ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आरती रावत की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। जिसमें सदस्यों ने विकास समितियों का गठन करने और विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के लिए आकस्मिक निधि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग की गयी। जिस पर अध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करने की बात कही।
