बरेली: बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल समेत खाद्य पदार्थों में बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए और बैलगाड़ी से जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को चौकी चौराहे पर जब पुलिस ने रोका तो जमकर झड़प भी हुई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट …

बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल समेत खाद्य पदार्थों में बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए और बैलगाड़ी से जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों को चौकी चौराहे पर जब पुलिस ने रोका तो जमकर झड़प भी हुई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट खुद मौके पर पहुंचे। कांग्रेसियों से ज्ञापन लिया। बैलगाड़ी और तांगे पर बैठकर कांग्रेसियो ने पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों का विरोध किया।

सोमवार की सुबह 11 बजे से ही विधानसभाओं, तहसीलों, ब्लाकों, न्याय पंचायतों के कांग्रेसी जुलूस लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए हाथों में सिलोगन लिखीं तख्तियां लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जमा होने लगे। उसके बाद वह नारेबाजी करते हुए गांधी उद्यान पहुंचे। यहां पर सड़क पर बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई आसमान को छू रही है।

दिन पर दिन बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में गांधी उद्यान के गेट पर एकत्र होकर बैल गाड़ी से चौकी चोराहे तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते काग्रेसी।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में मूल्य वृद्धि होने के कारण लोगों में आक्रोश है लगातार मूल्य वृद्धि के कारण भाड़ा भी बढ़ गया जिस कारण रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ गए जिससे गरीबों, मध्य वर्ग के लोगों का बजट बिगड़ गया।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार के नारे के साथ सत्ता में आई लेकिन आज इसका उल्टा हो रहा है। भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। उसके बाद तांगा गाड़ी और बैलगाड़ी पर सवार होकर कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल के दाम कम करने के नारे लगाकर कलेक्ट्रेट की ओर चल दिए। चौकी चौराहा पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोक लिया।

इस मौके पर चेयरमैन इलियास अंसारी, हाजी इस्लाम बब्बू, जिया उर रहमान, दिनेश दद्दा, पारस शुक्ला, डॉ हरीश गंगवार, वसीम अकरम, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र पाल गंगवार, राजन उपाध्यक्ष, तारा चंद्र चौधरी, सुनील मनचंदा, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, जुनैद हसन एडवोकेट, कमलेश ठाकुर , सुचित्रा सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार