बरेली: सफाई कर्मचारी ने पत्नी को पीटा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत के सफाई कर्मचारी ने पत्नी की डंडों से बेरहमी से पिटाई की। घायल पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। परिवार के लोगों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करली है। प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी की तलाश …

बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत के सफाई कर्मचारी ने पत्नी की डंडों से बेरहमी से पिटाई की। घायल पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। परिवार के लोगों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करली है। प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हरदोई जिले के थाना खम्हौरा निवासी राजेश कुमार यादव ने बताया कि 2007 में बेटी बेबी का विवाह मढ़ीनाथ निवासी श्याम सिंह के बेटे धर्मेंद्र से किया था। दामाद जिला पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है और वहीं परिसर में सरकारी आवास में रहता है। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दामाद धर्मेंद्र डंडों से पीटता था। बेटी के बताने पर उन लोगों ने उसे समझाया तो कुछ दिन तक सब शांत रहा।

लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर बेटी को लाठी डंडों से पीटने लगा। राजेश ने बताया कि 11 जुलाई को मारपीट में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों से उन्हें सूचना मिली तो बरेली पहुंचे। ससुराल पहुंचने पर बेटी बेबी बेहोशी की हालत में मिली। बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दामाद धर्मेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है।

संबंधित समाचार