इस म्यूजिक एल्बम में मंजुल-रूमान की जोड़ी मचा रही धमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इन दिनों टिक टॉक फेमस अभिनेता मंजुल खट्टर और अभिनेत्री रूमान अहमद की नई म्यूजिक एल्बम “कदर न जानी” इंटरनेट पर छाई हुई है। रिलीज होते ही यह सांग अबतक लाखो व्यू प्राप्त कर लिए है। दोनो पहली बार किसी म्युजिक वीडियो में एक साथ आये है। मंजुल -रूमान की केमिस्ट्री लोगो को काफी …

मुंबई। इन दिनों टिक टॉक फेमस अभिनेता मंजुल खट्टर और अभिनेत्री रूमान अहमद की नई म्यूजिक एल्बम “कदर न जानी” इंटरनेट पर छाई हुई है। रिलीज होते ही यह सांग अबतक लाखो व्यू प्राप्त कर लिए है। दोनो पहली बार किसी म्युजिक वीडियो में एक साथ आये है। मंजुल -रूमान की केमिस्ट्री लोगो को काफी पसंद आ रही है। इनकी यह एल्बम लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है।

अभिनेता मंजुल खट्टर और अभिनेत्री रूमान अहमद की जोड़ी का नया गाना कदर न जानी रिलीज हो गया है। मंजुल खट्टर और रूमान अहमद की जोड़ी के नये गाने कदर न जानी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यह गाना एक रोमांटिक मेलोडी सांग है, जिसके निर्माता राज जायसवाल है जबकि निर्देशक विकास के चन्डेल है।

गाने का लिरिक्स और म्यूजिक कम्पोज़ संजीव चतुर्वेदी ने तैयार किया है।सोनू कक्कड़ ने इस गाने को अपनी सुमधुर आवाज से स्वरबद्ध किया है। रूमान अहमद ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है।निर्माता राज जयसवाल ने कहा कि वह अपनी सफतला को श्रेय अपने दर्शको को देते है जो उनके द्वारा बनाये गये सभी अलबम को पसंद करते हैं।

संबंधित समाचार