संभल : हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से किसान की मौत,5 लाख का मुआवजे की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर निवासी 55 वर्षीय कासम पुत्र इमामुद्दीन सोमवार की देर रात खेत में धान की रोपाई कराने के लिए नलकूप से पानी भर रहा था। रात के समय में किसी समय निजी नलकूपों पर जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार जमीन पर टूट कर गिर गया। किसान …

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर निवासी 55 वर्षीय कासम पुत्र इमामुद्दीन सोमवार की देर रात खेत में धान की रोपाई कराने के लिए नलकूप से पानी भर रहा था। रात के समय में किसी समय निजी नलकूपों पर जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार जमीन पर टूट कर गिर गया। किसान टूटे तार को देखने के लिए रात में पहुंचा तो किसान को जमीन पर पड़ा हाईटेंशन तार दिखाई नहीं दिया।

जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार जमीन पर टूट कर गिरे तार पर किसान का पैर पड़ गया। उस वक्त हाईटेंशन लाइन के तार में करंट दौड़ रहा था। किसान बिजली के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

जिससे किसान की मौत हो गई। मंगलवार को बिजली नहीं आने पर किसी किसान ने सैंडा बिजली घर पर कार्यरत संविदा लाइनमैन कल्लू पुत्र बन्ने को तार टूटने की शिकायत की तो सुबह 9 बजे लाइनमैन हाईटेंशन तार जोड़ने के लिए पहुंचा तो तार के पास मृत अवस्था में पड़े व्यक्ति के बारे में गांव के किसी व्यक्ति को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने मृतक किसान के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विजय यादव, तहसीलदार करम सिंह चौहान को सूचना दी।

सूचना मिलने पर तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। परिजनों ने लाइनमैन और जेई के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अधिशासी अभियंता विजय यादव ने बताया कि मृतक किसान के परिजनों को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपए का मुआवजा दिलाया जाएगा। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। संविदा लाइनमैन को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इसके पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
संभल। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। आए दिन तार टूटकर जमीन पर गिरते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। इसके बाद भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। इसी जर्जर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की पहले भी जान जा चुकी है। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।
फोटो कैप्शन
1- रोते विलखते मृतक के परिजन।
2- ग्रामीणों से जानकारी करते तहसीलदार करम सिंह चौहान व थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह।
3- मृतक कासम का फाइल फोटो।

संबंधित समाचार