देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री का दावा, राज्य में शीघ्र भरे जाएंगे एनएचएम के 1865 रिक्त पद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त 1865 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। मंगलवार को यह दावा राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅक्टर धनसिंह रावत ने किया। विधानसभा स्थित सभाकक्ष में एनएचएम की समीक्षा बैठक में …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त 1865 पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। मंगलवार को यह दावा राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅक्टर धनसिंह रावत ने किया। विधानसभा स्थित सभाकक्ष में एनएचएम की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द विभागीय प्रक्रिया को अमल में लाया जाए।

उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के गठन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। डॉ. रावत ने कहा कि ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया जाना अति आवश्यक है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए ग्राम स्तर पर योजनाएं तैयार कर आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए राज्यभर में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जनपदों में वैक्सीनेशन का प्रदर्शन अन्य जिलों के मुकाबले बेहतर है।

लिहाजा दोनों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशन वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त कर पूरे देश में नया रिकाॅर्ड दर्ज करने को कहा गया है। विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शीघ्र ही सूबे के जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। प्रथम चरण में सूबे के सांसद एवं विधायाकों का सम्मेलन तथा द्वितीय चरण में जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निकाय अध्यक्षों तथा ब्लाक प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, निदेशक एनएचएम सोनिका, निदेशक डॉ सरोज नैथानी, प्रभारी अधिकारी डॉ. वी.एस. टोलिया, डाॅ. (ले. कर्नल) अजय कुमार, डाॅ. अर्चना ओझा, डॉ. पंकज सिंह, डाॅ. कुलदीप सिंह, डॉ. भार्गव गाइकवाड़, डाॅ. मयंक बडोला, डॉ. अश्विनी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार