कानपुर: भाजपा व बसपा के कई दिग्गजों ने थामा प्रसपा का दामन, कहा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डेन बर्रा बाईपास चौराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों पर एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर डॉक्टर दिवाकर प्रजापति सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन छोड़कर एवं मनोज कुमार पाल बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से त्यागपत्र देकर अपने सैकड़ों साथियों समेत …

कानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डेन बर्रा बाईपास चौराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों पर एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर डॉक्टर दिवाकर प्रजापति सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन छोड़कर एवं मनोज कुमार पाल बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से त्यागपत्र देकर अपने सैकड़ों साथियों समेत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मे शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्य ग्रहण करा कर जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। आज केंद्र व राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है सरकार की जन विरोधी नीतियों से आहत होकर कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

आज बराबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मे गांव शहर गली मोहल्ले में किसान मजदूर व्यापारी हर समाज सेवी व्यक्ति या महसूस कर चुका है उत्तर प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाने की कोई ताकत रखता है तो शिवपाल सिंह यादव हैं निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी यह समूचे जनमानस ने तय कर लिया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव जिला सचिव प्रेम प्रकाश दुबे व्यापार सभा जिला अध्यक्ष शिव कुमार प्रजापति मीडिया प्रभारी आकाश प्रजापति वरिष्ठ समाजसेवी सरोज प्रजापति शरद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार