रायबरेली: किशोरी ने युवक लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक को हिरासत में …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
वहीं किशोरी की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 10 जुलाई को गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। जिसके बाद मां ने बेटी की बहुत खोजबीन की लेकिन कहीं पता न चलने पर वह थक-हार कर घर में बैठ गई। जिसके बाद मंगलवार की सुबह उसकी बेटी रोती बिलखती घर पहुंची और आप बीती अपनी मां को बताई।
बेटी ने बताया कि युवक ने तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मन भर जाने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। मां पीड़ित बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
