सुल्तानपुर: बैंक फ्रेंचाइजी में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया रोड जाम
सुलतानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया देवापुर निवासी शुभम 22 वर्ष पुत्र शेषमणि आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के फ्रेंचाइजी में पैसा जमा करने गया था। उसी दौरान फ्रेंचाइजी के अंदर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घुस कर फायरिंग करना शुरू कर दिया। लूट की नियत …
सुलतानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया देवापुर निवासी शुभम 22 वर्ष पुत्र शेषमणि आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के फ्रेंचाइजी में पैसा जमा करने गया था। उसी दौरान फ्रेंचाइजी के अंदर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने घुस कर फायरिंग करना शुरू कर दिया। लूट की नियत से पहुंचे बदमाशों ने शुभम फायरिंग शुरू कर दी। फ्रेंचाइजी मालिक के अनुसार लूटपाट करने बाद बाइक सवार बदमाशों ने हवा में असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने पत्थरबाजी भी की मगर बाइक सवार बदमाश ने हवा में फायर करते हुए भागने में सफल रहे।
कादीपुर क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार सरोज थाना दोस्तपुर सत्येंद्र सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से शुभम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक शुभम का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव को पुनः घटनास्थल पर ले जाकर प्रदर्शन शुरू कर दिए। ग्रामीणों का कहना था कि आखिर पुलिस हवा में डंडा क्यों पटक रही है, कार्रवाई क्यों नहीं करती, नाकाबंदी करके बदमाशों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
दोस्तपुर ब्लाक चौराहे पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव पहुंचे मौके पर पहुंचाई परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर अपराध पंजीकृत किया और अभियुक्तओं की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित करके नाकाबंदी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
