बरेली: संदिग्ध हालात में मिला बुजुर्ग का शव, भाभी पर हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। एक बुजुर्ग का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के छोटे भाई ने अपनी दूसरी भाभी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि बुजुर्ग ने तीन बीघा जमीन अपनी दूसरी पत्नी के नाम कर …
बरेली, अमृत विचार। एक बुजुर्ग का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के छोटे भाई ने अपनी दूसरी भाभी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि बुजुर्ग ने तीन बीघा जमीन अपनी दूसरी पत्नी के नाम कर दी थी, जिसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। जबकि महिला ने बीमारी के चलते पति की मौत की बात कही है।
कैंट थानाक्षेत्र के हड़ौलिया भोलापुर के निवासी लाखन (70) का शव सोमवार को घर के कमरे में पड़ा मिला। बुजुर्ग के छोटे भाई नेतराम ने बताया कि कई साल पहले ही उनकी भाभी की मौत हो गई थी और उनके कोई संतान भी नहीं थी।
इसके बाद भाई लाखन ने गांव की ही रहने वाली एक विधवा महिला और उसके पांच बच्चों को अपना लिया और उसी के साथ रहने लगे। छोटे भाई का आरोप है कि दूसरी पत्नी ने भाई की तीन बीघा जमीन अपने नाम कराकर उनकी हत्या कर दी।
वहीं दूसरी पत्नी ने बताया कि लाखन को टीबी की बीमारी थी, जिसका इलाज भी चल रहा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। कैंट थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। लिखित शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
