बदायूं: जहर खाने से युवक की मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना बिसौली क्षेत्र के एक गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव शाहनपुर निवासी रामतीरथ (20) पुत्र वीरेंद्र मजदूरी करते थे। लगभग नौ महीने पहले …

बदायूं, अमृत विचार। थाना बिसौली क्षेत्र के एक गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव शाहनपुर निवासी रामतीरथ (20) पुत्र वीरेंद्र मजदूरी करते थे। लगभग नौ महीने पहले थाना वजीरगंज के गांव सैंडोली से शादी हुई थी। शादी के बाद से अक्सर ही विवाद होता रहता था। मंगलवार देर शाम रामतीरथ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामतीरथ के ससुराली सोमवार को शाम के समय उसे बुलाकर अपने गांव ले गए थे।

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक रामतीरथ के परिजन।

मंगलवार को सुबह आठ बजे गांव शाहनपुर के पास रामतीरथ पड़े मिले। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें बिसौली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम उनकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार