बरेली: बाइक सवार बदमाशों ने फल कारोबारी से लूटे 22000

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सौ फुटा रोड पर बुधवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने फल कारोबारी को घेर लिया और उसे धमकाकर 22000 रुपये लूट लिये। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए धक्का-मुक्की भी की गई। इससे उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया और वह लहूलुहान हो गया। बारादरी में जोगी नवादा …

बरेली, अमृत विचार। सौ फुटा रोड पर बुधवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने फल कारोबारी को घेर लिया और उसे धमकाकर 22000 रुपये लूट लिये। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए धक्का-मुक्की भी की गई। इससे उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया और वह लहूलुहान हो गया।

बारादरी में जोगी नवादा निवासी बहादुर यादव फल और सब्जी का कारोबार करता है। सुबह करीब 5 बजे वह डेलापीर मंडी आया था। मंडी में उसने 70,000 रुपये जमा किए। 22,000 रुपये लेकर घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान 100 फुटा रोड पर बाग के पास पीछे से एक बाइक पर दो लोग और दूसरी बाइक से एक व्यक्ति ने आकर घेर लिया।

इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उनकी जेब से 22,000 रुपये लूट लिये। लूट के बाद बदमाश भागने लगे। बहादुर ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया और डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया।

बहादुर ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर इज्जत नगर सतीश कुमार ने बताया कि फल कारोबारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि रात तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

संबंधित समाचार