बरेली: साइबर ठगों ने दंपति के खातों से उड़ाए 62 हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दंपति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 62018 रुपए उड़ा लिए। महिला ने बारादरी थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उसके खाते से ठगों ने हजारों रुपये गायब कर दिए थे। उस समय भी मामले की शिकायत पुलिस से की थी। महिला का …

बरेली, अमृत विचार। दंपति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 62018 रुपए उड़ा लिए। महिला ने बारादरी थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की। महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उसके खाते से ठगों ने हजारों रुपये गायब कर दिए थे। उस समय भी मामले की शिकायत पुलिस से की थी। महिला का आरोप है कि अगर पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो शायद दोबारा दंपति के साथ ठगी की घटना नहीं होती।

बरादरी के ग्रीनपार्क की रहने वाली अनीता कुमारी व उनके पति राम स्वरूप का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। महिला ने बताया कि 20 और 210 जून को खाते से 45,518 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए। कुछ दिन बाद जब महिला ने अपनी पासबुक अपडेट करवाई तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला।

महिला ने बताया कि कुछ समय पहले भी उनके खाते से साइबर ठगों ने 41,989 रुपयों की चोरी की थी। इसकी शिकायत भी महिला ने बारादरी पुलिस से की थी। बताया कि 1 मई को साइबर ठगी के चलते उनके पति के बैंक खाते से ठगों ने 16,500 रुपये की ठगी की थी। जिसकी शिकायत 11 मई को पुलिस से की गई थी लेकिन अब तक पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की।

पिछले करीब दो महीने में दंपति के खाते से 62018 रुपयों की ठगी हो चुकी है। महिला ने मंगलवार को बारादरी पुलिस से इसकी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार