बांदा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को पीटा, मामला दर्ज
बांदा। जिले के जसपुरा में दबंगों ने महिला से छेड़छाड़ की, इस दौरान महिला के विरोध करने पर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। पीड़िता की तहरीर पर तीन सगे भाइयों सहित चार आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि बीती शाम करीब चार बजे कूड़ा …
बांदा। जिले के जसपुरा में दबंगों ने महिला से छेड़छाड़ की, इस दौरान महिला के विरोध करने पर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। पीड़िता की तहरीर पर तीन सगे भाइयों सहित चार आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि बीती शाम करीब चार बजे कूड़ा डालने गई थी।
कूड़ा डालकर घर लौटते वक्त भूरा सिंह और तीन सगे भाइयों फूल सिंह, गुलाब सिंह और ब्रिजमोहन सिंह ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारापीटा। पीड़िता ने पति के साथ जसपुरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पीड़िता का पति के मुताबिक आरोपित काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं।
