लखीमपुर खीरी: किशोरी का वीडियो किया वायरल, अब करनी होगी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक द्वारा 17 साल की किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना का मामला थाने पहुंचा तो इस बात पर रजामंदी हुई कि वायरल करने वाले शख्स को एक साल के बाद उसी लड़की से शादी करनी होगी। कस्बे के एक कोचिंग संचालक ने अपनी …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक द्वारा 17 साल की किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना का मामला थाने पहुंचा तो इस बात पर रजामंदी हुई कि वायरल करने वाले शख्स को एक साल के बाद उसी लड़की से शादी करनी होगी।

कस्बे के एक कोचिंग संचालक ने अपनी 17 वर्षीय विद्यार्थी के साथ गलत हरकत करते हुए वीडियो वायरल कर दिया। मामला थाने पहुंचा। उधर सोशल मीडिया पर भी कोचिंग संचालक पर तरह-तरह की टिप्पणी की जाने लगीं। मामले को तूल पकड़ता देख दोनों पक्षों ने यह फैसला किया कि लड़की जब 18 साल की हो जाएगी तो दोनों की शादी करा दी जाएगी।

थाना इंचार्ज फतेह सिंह ने बताया कि अभी लड़की 17 साल की है। एक साल के बाद दोनों पक्षों ने शादी करने की बात कही है। इससे पहले भी एक कोचिंग संचालक के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है। मगर वह मामला किसी तरह सुलह-समझौते से निपट गया था।

संबंधित समाचार