बरेली: अब गांव में लगाए जाएंगे मिनी कूड़ा निस्तारण प्लांट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर को नगर निगम स्मार्ट सिटी में तब्दील करने की कोशिश में लगा है, वहीं अब ग्रामीण आंचलों को बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में अब शहर की तर्ज पर गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर करने मिनी कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाए जाएंगे। इसको लेकर शासनादेश जारी किया गया …

बरेली, अमृत विचार। शहर को नगर निगम स्मार्ट सिटी में तब्दील करने की कोशिश में लगा है, वहीं अब ग्रामीण आंचलों को बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में अब शहर की तर्ज पर गांव की सफाई व्यवस्था बेहतर करने मिनी कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाए जाएंगे। इसको लेकर शासनादेश जारी किया गया है।

ऐसे में जल्द ही जिले में कूडा निस्तारण का मिनी प्लांट लगने का रास्ता साफ हो जाएगा। जिले की बात करें तो यहां 1193 ग्राम पंचायत हैं। पंचायती राज विभाग का दावा है अधिकांश ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जा चुकी है। वहीं, पंचायत भवन का निर्माण भी इन दिनों प्रगति है।

जारी शासनादेश के मुताबिक समस्त सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा। इसको लेकर शासनदेश जारी किया गया है। एक प्लांट के लिए करीब 15 लाख रुपये का बजट निर्धारित नहीं होने की बात कही गई है। विभागीय कर्मी बताते हैं प्लांट लगने से पहले ग्राम पंचायतों में तीन प्रकार के गढ्ढे खोदे जाएंगे। इसमें सूखा, गीला डाला जाएगा। एक गड्डा प्लांट से सम्बंधित होगा।

डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है शासन से एक शासनदेश आया है, जिसमें ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के निर्देश है। जल्द ही शासनदेश के आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

संबंधित समाचार