जम्मू में वायु सेना अड्डे के पास फिर दिखा मंडराता हुआ ड्रोन
जम्मू। जम्मू में वायु सेना के अड्डे के समीप फिर एक ड्रोन को मंडराता हुआ देखा गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ड्रोन को वायु सेना ठिकाने के पास बुधवार रात देखा गया। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया कि वायु सेना स्टेशन के नजदीक सतवारी और मीरान साहिब …
जम्मू। जम्मू में वायु सेना के अड्डे के समीप फिर एक ड्रोन को मंडराता हुआ देखा गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ड्रोन को वायु सेना ठिकाने के पास बुधवार रात देखा गया।
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया कि वायु सेना स्टेशन के नजदीक सतवारी और मीरान साहिब क्षेत्र के बीच एक ड्रोन देखा गया।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने ड्रोन पर गोलियां भी चलाई लेकिन यह बचकर निकलने में कामयाब रहा। इससे पहले 27 जून को जम्मू के वायु सेना ठिकाने पर ड्रोन से दो बम गिरा दिये गये थे जिसमें दो जवान घायल हो गये थे।
