कुशीनगर: सपाई ने जगह जगह जूलूस निकाल कर राष्ट्रपति के नाम से सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को कप्तानगंज महावीर महाविद्यालय में सपाई एकत्रित होकर वहां से जलूस लेकर नारे बाजी करते हूए कप्तानगंज तहसील पर पूर्व विधायक डा. पूर्णवासी देहाती व शम्भू चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ …
कुशीनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को कप्तानगंज महावीर महाविद्यालय में सपाई एकत्रित होकर वहां से जलूस लेकर नारे बाजी करते हूए कप्तानगंज तहसील पर पूर्व विधायक डा. पूर्णवासी देहाती व शम्भू चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में हो रहे भीषण मंहगाई, बरोजगारी, पत्रकारों पर हो रहे हमले, ईधन में बेतहाशा बृद्धि, महिलाओं के साथ अत्याचार काला कृषि कानून, लचर कानून व्यवस्था, आदि सहित17 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह को सौपा।
इसी प्रकार पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में हाटा नगर में सपाईयो ने नगर भ्रमण कर तहसील मुख्यालय पहुच धरना प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा इस दौरान घनश्याम यादव, शैलेन्द्र सिंह, ऐ.के बादल, सुग्रीव जी संत, परवेज आलम, मिर्जा एक्तेदार हुसैन, माधव सिंह, छोटेलाल यादव, भोला यादव, काशी नरेश सिंह, बाबू लाल, यादव, इम्मदाद हुसैन विजय यादव रणविजय सिंह,टीपू खान, लालबचन यादव, उपेंद्र यादव, कैलाश यादव, सुरेंद्र यादव, रामप्रताप गौड, हीरालाल, दिग्विजय सिंह प्रमुख रामकोला, उर्मिला द्विवेदी,प्रेम शंकर द्विवेदी,कपिलेश्वर, दानिश खान, छटठू यादव सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।
