सीतापुर: ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता से की मारपीट, घर से निकाला, जांच शुरू
सीतापुर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुये महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सकरन थाना क्षेत्र के बाछेपुर गांव निवासी राजकुमारी पत्नी राजकिशोर ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी …
सीतापुर। थाना क्षेत्र अन्तर्गत ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुये महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सकरन थाना क्षेत्र के बाछेपुर गांव निवासी राजकुमारी पत्नी राजकिशोर ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के साथ तयशुदा दहेज देकर सम्पन्न हुयी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुये मारने-पीटने व प्रताड़ित करने लगे थे।
मंगलवार की शाम को दहेज की मांग करते हुये पति राजकिशोर, देवर व शौतेली सास ने राजकुमारी के हाथ पैर बांध कर मारा पीटा। उसके बाद घर से भगा दिया। ससुराल से भगाये जाने के बाद राजकुमारी ने अपने मायके फोन करके सारी बात बतायी तो उसका भाई उसे अपने घर ले आया। गुरूवार को सकरन थाने पर राजकुमारी ने पति, देवर व सास के खिलाफ मामले की तहरीर दी हैI मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
